भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू | |||
कई क्षेत्रीय नेताओं के बागी तेवरों से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिन की बैठक बृहस्पतिवार को यहां शुरू हो गई।
बैठक का उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के अध्यक्षीय भाषण से हुआ। बैठक में गडकरी के अलावा भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली तथा अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। बैठक में देश की मौजूदा राजनीति और आर्थिक स्थिति से जुड़े विषयों पर चर्चा के बाद राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। इसके अलावा किसानों की आत्महत्या के मामले में भी एक प्रस्ताव लाया जायेगा। बैठक में काले धन, भ्रष्टाचार और केंद्र सरकार में नेतृत्व संकट जैसे विषयों पर भी सदस्य अपने विचार रखेंगे। पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों से जुडे विषयों के अलावा इस वर्ष गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव तथा इस वर्ष के शुरू में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जायेगी। गौरतलब है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से संजय जोशी के इस्तीफे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर दी। वे शुक्रवार को बैठक में शामिल होंगे। |
Thursday, May 24, 2012
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment